Varanasi News: रथयात्रा से लेकर भेलूपुर तक रहा जाम
वाराणसी, नवम्बर 10 -- भेलूपुर और आसपास के मार्गों पर जाम Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर में मंगलवार को भेलूपुर क्षेत्र जाम में जकड़ा रहा। शाम करीब 6 बजे के बाद करीब तीन घंटे तक लोग परेशान रहे। रथयात्रा, गुरुबाग, कमच्छा, भेलूपुर, इधर रामापुरा से रेवड़ी तालाब रोड, रवींद्रपुरी से लंका मार्ग भीषण जाम की चपेट में रहा। अवकाश होने और भाई दूज के बाद शाम को सड़कों पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया। सिगरा से रथयात्रा वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लगी, उधर महमूरगंज से रथयात्रा मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। रथयात्रा चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो बाइकों को रथयात्रा से सीधे कमच्छा की ओर जाने से रोक दिया गया। बाइक को भी गुरुबाग की ओर से निकाला जाने लगा। गुरुबाग में खरीदारी करने आए लोगों की बाइकों, कार आदि से जाम और बढ़ता गया। जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.