Varanasi News: रत्तापुर में जलभराव से लोग घरों में कैद
वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: रामनगर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के रामपुर, रत्तापुर मोहल्लों में जलभराव के कारण लोग कई दिनों से घरों में कैद हो गए हैं। दर्जनों परिवार पानी से घिरे हैं। इधर बीच की बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात से परेशान कई परिवार मोहल्ले से पलायन कर गए हैं जबकि कुछ ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। रत्तापुर में न तो रास्ता है और न ही जलनिकासी का इंतजाम। लोग दूसरों के प्लॉटों से आते-जाते रहे मगर अब जलभराव के कारण वह भी मुश्किल हो गया है। यहां की बड़ी आबादी अपने घरों को नहीं छोड़ सकती। ये परिवार नारकीय स्थिति में रह रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पार्षद पर उपेक्षा और भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। चार दिन पहले चार वर्ष का एक लड़का पानी में गिर गया, तब परिवार घर छोड़कर अन्यत्र चला गया।
बिगड़ते हालात इस इलाके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.