Varanasi News: रजामंदी और सहयोग से पांच मस्जिदों के चिह्नित हिस्से ध्वस्त
वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत बुधवार भोर में पांच पुरानी मस्जिदों के उन हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया, जो सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे थे। खास बात यह रही कि कार्रवाई मुस्लिम समाज की सहमति और मस्जिदों की इंतजामिया कमेटियों के सहयोग से हुई। मजदूरों के साथ मस्जिदों के जिम्मेदारों ने भी खुद हिस्सा हटाने में सहयोग किया। पीडब्ल्यूडी ने पहले ही संबंधित हिस्सों की रजिस्ट्री कराकर मुआवजा दिया था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की मौजूदगी में ड्रोन से निगरानी भी की गई।
कार्रवाई की गोपनीयता प्रशासन ने अभियान को पूरी तरह गोपनीय रखा था। बुधवार तड़के अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.