वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। एयर शो देखने 25 अक्तूबर को पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी में रक्षा राज्यमंत्री एवं डिप्टी सीएम सहित करीब एक दर्जन मंत्रियों का काशी में जमावड़ा रहेगा। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ रविवार की सुबह करीब 9 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से वह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ नमो घाट पर एयर शो देखेंगे। इनके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार की देर शाम बनारस आ जाएंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी रविवार को आएंगे। सुबह 9.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। प्रदेश के वित्त और प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रविवार की सुबह 7 बजे लखनऊ से ट्रेन से आएंगे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एसपीजी ने जांची सुरक्षा व्यवस्...