Varanasi News: रक्षामंत्री और सीएम 24 अक्तूबर को काशी आएंगे
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर शनिवार को काशी पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक राजनाथ सिंह शाम करीब 5 बजे दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। वह सड़क मार्ग से 39 जीटीसी पहुंचेंगे। यहां से संकटमोचन और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। रात्रि विश्राम 39 जीटीसी में ही होगा। अगले दिन वह नमो घाट जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री के साथ एयर शो देखेंगे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब 5.10 बजे लखनऊ से संस्कृत विवि मैदान के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से सर्किट हाउस जाएंगे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: रक्षा राज्यमंत्री, डिप्टी सीएम सहित दर्जनभर मंत्रियों का होगा जमावड़ा नमो घाट के निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.