Varanasi News: रक्षाबंधन : प्राचीन पर्व में दिखा नवीनता का समावेश
वाराणसी, अगस्त 29 -- Varanasi News: वाराणसी। श्रावण पूर्णिमा, शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाया गया। इस प्राचीन पर्व में नूतनता का भी समावेश दिखा। राखी के रूप में भाइयों की कलाई पर बहनों का 'रेशमी प्यार' सजा। राखी बांधने का क्रम सूर्योदय के बाद से शुरू हो गया था। पूर्वाह्न में पूर्णिमा तिथि समाप्त होने के बाद भी यह क्रम निरंतर चलता रहा। जिन बहनों के भाई मुहूर्त के अंदर उन तक नहीं पहुंच सके, उन बहनों ने भाई की राखी भगवान को चढ़ा दी। बाद में पहुंचे भाइयों को भगवान को चढ़ाई हुई राखी बांधी गई। बहनों ने भाइयों के मस्तक पर तिलक किया। कलाई पर राखी बांधने के बाद मुंह मीठा कराया और उनसे उपहार प्राप्त किए। रक्षा बंधन के पारंपरिक स्वरूप में आधुनिकता का तड़का भी दिखा। राखियों की बनावट से लेकर उपहारों तक में यह बात साफ दिखी। भाइयों ने डिजिटल नेग दिया तो बहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.