वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। बागबान सिंधी महिला संस्था की ओर से शनिवार को कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में तीज उत्सव तथा सावन के उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं ने लोकनृत्य और गीतों से मनोरम छटा बिखेरी। सचिव कीर्ति बिजलानी कोषाध्यक्ष, नीलम वासवानी, पूजा बदलनी, हर्षा केसवानी, वर्षा लालवानी, सुनीता पंजवानी, मधु मोटवानी, पूनम किशनानी, श्वेता चांगारानी, पूजा लखमानी, वर्षा बढ़ानी आदि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम संयोजक मधु विशनानी, मुस्कान रुपानी, मिस्टी वाधवानी, पायल राजवानी और मधु दोडवानी रहीं। स्वागत संस्था की अध्यक्ष निधि लालवानी और संचालन मेहर चावला तथा दिशा तुलसियान ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...