वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 'योग शक्ति महोत्सव 2026' में बीकेएस अयंगर योगश्री अवॉर्ड प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश का एकमात्र योगाचार्या अंजना त्रिपाठी को सोमवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सम्मानित किया। उन्होंने योगाचार्य को अंगवस्त्रम, रुद्राक्ष माला और प्रसाद प्रदान किया। योगाचार्या अंजना त्रिपाठी को इससे पहले योगरत्न, मिसेज योगिनी ऑफ इंडिया, स्वामी विवेकानंद योग आइकॉनिक अवार्ड सहित कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। अंजना त्रिपाठी ने कहा कि पूज्यपाद शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त होने से उनमें नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अपनी प्रतिभा के बल पर किसी भी क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाली मातृशक्ति का...