वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। यूपी कॉलेज के खिलाड़ियों ने मंगलवार को सांसद खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन वर्ग में खिताब जीता। एलबीएस को दोहरा खिताब मिला। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेली गई इस प्रतियोगिता में अंडर 11, 18 और 40 प्लस आयु वर्ग में यूपी कॉलेज चैंपियन बनी। जबकि एलबीएस ने अंडर 14 बालिका वर्ग में गंगापुर एकेडमी को 4-1 से हरा कर खिताब जीता। विजेता टीम की तरफ से प्राची और मोनिका गुप्ता ने दो-दो गोल किए। पराजित टीम की तरफ से वृंदा ने एक गोल किया। अंडर 14 बालक वर्ग में शुभम पटेल के एक गोल से एलबीएस ने सरदार पटेल अकादमी को 1-0 से पराजित किया। अंडर 18 बालिका वर्ग में लालपुर स्टेडियम विजेता बनी। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी दया राम यादव और क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने प्रतियोगिता ...