Varanasi News: यूपी कॉलेज: एमएससी की सीटें भरीं, बीए में अभी शेष
वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए चल रही स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश काउंसलिंग के चौथे दिन गुरुवार को बीए के अलावा विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ। बीए में प्रतीक्षा सूची से प्रवेश के बाद भी कुछ सीटें रिक्त हैं, जिन पर प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं, एमएससी के सभी पाठ्यक्रमों की सीटें भर गई हैं। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि एमएससी रसायन विज्ञान में 30, भौतिक विज्ञान में 14, वनस्पति विज्ञान में 16, जंतु विज्ञान में 13 और एमएससी कृषि में 28 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। बीएससी कृषि प्रवेश परीक्षा में शामिल ऐसे अभ्यर्थी, जिनका चयन मुख्य अथवा प्रतीक्षा सूची में नहीं हो सका है, इसके अलावा सीयूईटी में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.