Varanasi News: यूनियन बैंक ने 108वां स्थापना दिवस मनाया
वाराणसी, नवम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का बुधवार को 108वां स्थापना दिवस मनाया गया। संदहा स्थित रानी का बाग लॉन में आयोजित समारोह में कर्मचारियों, ग्राहकों, पेंशनधारकों ने हिस्सा लिया। मुंबई स्थित बैंक मुख्यालय में मुख्य आयोजन का सीधा प्रसारण स्थानीय अधिकारियों समेत अन्य ने देखा। बैंक के एमडी और सीईओ आशीष पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने संबोधित किया। अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव, क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार, आंचलिक एश्योरेंस प्रमुख कुमार दीप्तिमान गुप्ता, जोनल ऑडिट हेड सईद जवाहर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया 108वां स्थापना दिवस समारोह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.