वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी), संवाद। बच्छांव पश्चिमपुरा (रोहनिया) में गुरुवार को किराए के कमरे में मरुई (राजातालाब) की 22 वर्षीय युवती की लाश मिली। पुलिस के अनुसार वह 18 अगस्त से लापता थी, प्रेम प्रसंग में उसी दिन गला रेतकर हत्या की आशंका है। युवती की इसी साल 26 नवंबर को सगाई थी। वहीं, आरोपी प्रेमी युवती के परिवार का दूर का रिश्तेदार है। वह युवती की शादी से नाखुश था। उसकी तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हैं। यह भी पढ़ें- पीठ के बल पड़ा था शव, पानी से फूल चुकी थी बॉडीशिकायत और पुलिस की कार्रवाई मरुई निवासी सुनील उपाध्याय की चंदापुर (जक्खिनी) चौराहे पर कपड़े की दुकान है। उनकी इकलौती बेटी 22 वर्षीय श्रेया जगतपुर पीजी कॉलेज में एमएससी कर रही थी। श्रेया की मां रीता उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि बेटी बीते 18 अगस्त को...