Varanasi News: युवक पर पत्थर से हमला, सगे भाइयों पर केस
वाराणसी, नवम्बर 16 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल स्थित मलहाना बस्ती में निषाद घाट पर विवाद के दौरान युवक के सिर पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिकरौल निवासी मनीष चंद्र साहनी के अनुसार शनिवार रात वह अपने दो भाइयों के साथ घाट पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी दो भाई कुंदन और श्रीकांत गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर कुंदन ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बचने के लिए भाग रहे मनीष को श्रीकांत ने पकड़ लिया। कुंदन ने पत्थर से सिरपर हमला कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: मामूली बात पर युवक को पीटा, लोहे की रॉड से किया हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.