Varanasi News: युवक ने युवती के कमरे में फांसी लगाई
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दुर्गाकुंड के नवाबगंज इलाके में किराये पर रहने वाली युवती के कमरे में शनिवार देर शाम संदीप यादव नामक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। संदीप जौनपुर में देवरामपुर घनश्यामपुर (बदलापुर) का रहने वाला था। भेलूपुर पुलिस को युवती ने बताया कि संदीप के एक दोस्त का निधन हो गया था। तब से वह सदमे में था। उधर, आरंभिक छानबीन में सामने आया है कि संदीप युवती से पहले से परिचित था। उसके कमरे पर आता-जाता था। शनिवार दोपहर दो बजे किसी बात पर संदीप से युवती की कहासुनी हो गई थी। संदीप ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था। युवती को कमरे से बाहर निकाल कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक वह कमरे के बाहर नहीं आया तो युवती ने आसपास के लोगों को बताया। लोगों ने देखा कि अंदर वह गमछे का फंदा बनाकर झूल गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.