Varanasi News: यात्री सेवा अभियान, सेवाओं की गुणवत्ता पर खास ध्यान
वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर पर यात्री सेवा अभियान चल रहा है। यह 10 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, सहज एवं सुविधाजनक हवाई यात्रा का अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ हवाई अड्डे पर यात्री सुविधाओं और सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। यात्री सुविधा, स्वच्छता, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम आवागमन, यात्री सूचना प्रणाली, सामान प्रबंधन, डिजिटल सेवाओं, चिकित्सा एवं आपातकालीन तैयारियों तथा कर्मचारियों के व्यवहार तथा शिष्टाचार जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पार्किंग एवं परिवहन संपर्क व्यवस्था, बैठने की पर्याप्त सुविधा, पेयजल, शौचालय,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.