वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) उदय बोरवणकर ने निर्देश दिए हैं कि यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार करें। संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें। स्टेशनों की साफ-सफाई बनाए रखें और परिसर के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने 31 अक्तूबर को बनारस स्टेशन पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रस्तावित आगमन और नई स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां देखीं। महाप्रबंधक ने मंगलवार को बनारस, राजातालाब, हरदत्तपुर और वाराणसी सिटी स्टेशनों का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कांत पांडेय, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन और मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार भी रहे। जीएम ने ने सबसे पहले बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर उपलब्ध यात्री सुविधाएं परखी।...