Varanasi News: मौसम की अब वार्ड और पंचायत स्तर पर मिलेगी सटीक जानकारी
वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस सहित सीमावर्ती जिलों में जल्द ही मौसम का सटीक पूर्वानुमान मिलेगा। इसके लिए पिंडरा में 25 करोड़ रुपये की लागत से हाइटेक डॉप्लर रडार लग गया है। उसे अगले सप्ताह चालू करने की तैयारी चल रही है। इसके चालू होने से सौ किलोमीटर के दायरे में मोसम से संबंधित गतिविधियों (बारिश, बिजली, आंधी आदि) की जानकारी समय से मिलेगी। साथ ही, बनारस जिले में एक किलोमीटर अंतराल पर यानी पंचायत और वार्ड स्तर पर मौसम में होने वाले बदलाव की भी जानकारी मिल सकेगी। बनारस सहित आसपास के जिले में अभी लखनऊ और पटना के डॉप्लर रडार से मौसम का पूर्वानुमान जारी होता है। 250 से 300 किमी दूरी होने के कारण कई बार मौसम की सटीक भविष्वाणी नहीं मिल पाती है। इसे देखते पिंडरा में हाइटेक डॉप्लर रडार लगाया गया है। इस रडार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.