वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मानसून फिर सक्रिय हो गया है। इस कारण अगले छह दिनों के दौरान कभी हल्की तो कभी व्यापक रूप से भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार एवं शुक्रवार को थंडरस्टार्म के चलते बनारस और आसपास के जिलों में चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात की भी संभावना है। जबकि, 15 एवं 16 अगस्त को भारी वर्षा का अलर्ट जारी हुआ है। 17 एवं 18 अगस्त को भी गरजने के साथ मेघ बरस सकते हैं। वहीं, बुधवार शाम शहर के कई इलाकों में लगभग 30 मिनट की तेज बारिश ने पूरे दिन की उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत दिलाई। यह भी पढ़ें- UP Weather, 13 अगस्त: मॉनसून फिर ऐक्टिव, 11 जिलों में भारी बारिश के आसार; जानें भविष्यवाणी इस बारिश के कारण चितईपुर-चुनार रोड पर जलजमाव...