वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सावनी बादलों ने रविवार आधी रात के बाद से सोमवार शाम के बीच कहीं फुहार बरसायी तो कहीं झमाझम हुई। उनकी सक्रियता से सोमवार को 46.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई बादलों के लगातार बने रहने और बरसने से सोमवार के अधिकतम तापमान में रविवार की अपेक्षा 5.6 डिग्री की कमी आई जबकि दिन एवं रात के तापमान में सिर्फ 3.4 डिग्री का अंतर रहा। उमस भरी गर्मी गायब होने से मौसम खुशगवार हो गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: दिन भर बादल और फुहार, 14 मिलीमीटर बारिश दर्जमौसम विभाग की भविष्यवाणी वहीं मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक तेज एवं हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया है। 20 एवं 21 अगस्त को अति वृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। शहरी क्षेत्रों में रविवार रात से सोमवार सुबह लगभग छह बजे तक फुहारें पड़ीं जबकि दोपहर ...