वाराणसी, सितम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चक्रवाती हवा के कारण जिले में रविवार दोपहर करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई है। इस दौरान 7.2 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार सुबह तेज धूप निकली थी। दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश शुरू हुई। इस दौरान चितईपुर, भिखारीपुर, ककरमत्ता, लंका, महमूरगंज, लहुराबीर, शिवपुर सहित अन्य इलाके में करीब आधे घंटे बारिश हुई है। वहीं अधिकतम 31.8 और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बादलों की आवाजाही अभी बनी रहेगी। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...