वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। बिगड़े मौसम का असर शनिवार को विमान संचालन पर देखने को मिला। एयर इंडिया एक्सप्रेस का देर रात दिल्ली से वाराणसी आने वाला विमान ऑपरेशनल कारणों से निरस्त कर दिया गया। सुबह 8.30 बजे विमानों का संचालन शुरू हो पाया। एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह का विमान आईएक्स 184 अपने निर्धारित सुबह 6.30 से 2.07 घंटे लेट होकर सुबह 8:37 बजे पहुंचा। भुवनेश्वर का विमान 1.33 मिनट की देरी से वाराणसी दोपहर 01.08 बजे पहुंचेगा। वहीं, तेज हवा के कारण एयरपोर्ट मुख्यमार्ग पर लगे होर्डिंग देर रात एक पंचर की दुकान पर गिर गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बारिश को हवा का साथ मिला तो महसूस होने लगी सिहरन संयोग अच्छा रहा की दुकानदार दुकान बंद कर चला गया था। कई जगह बिजली के तार टूट कर गिरा गया जिसके चलते सगुनहा, बाबतप...