वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी। मानसून की पहली झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए रहे हालांकि कुछ देर तेज धूप भी रही। लेकिन इसके बाद दिन में करीब 2 बजे से 45 मिनट तक कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। आईएमडी बीएचयू के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 2.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में उमसभरी गर्मी से रही राहत, आसमान में बना रहा दिनभर बादल यह भी पढ़ें- Purnia News: बरस रहे मानसून से किसानों को सुकून, धान रोपनी में तेजी यह...