वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: लोहता। थाना क्षेत्र के मोढ़ैला तिराहे के पास शनिवार रात करीब 12:30 बजे एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान तिराहे से करीब आधा किमी दूर रहने वाले 40 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर बड़ा भाई शैलेन्द्र कुमार पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि भाई की किसी ने हत्या करके आधी रात को फेंक दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक ट्रैक्टर दिखा है, जिससे टक्कर लगने से मौत की आशंका है। युवक एक साड़ी की दुकान पर काम करता था, वह रोज रात 11 बजे घर लौटता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...