Varanasi News: मोबाइल ठीक मगर संस्कृति का ज्ञान बेहद जरूरी : निर्मला सीतारमण
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने स्कूली बच्चों को भारतीय ज्ञान और संस्कृति की महत्ता समझाई। बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन सभागार में मंगलवार को उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान संगीतज्ञ मुत्तुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती पर 250 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। स्कूली बच्चों से भरे सभागार में वह एक शिक्षिका की भूमिका में नजर आईं। मुत्तुस्वामी दीक्षितर की रचनाओं की विशिष्टता और आध्यात्मिक गहराई पर प्रकाश डालते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनके कीर्तन केवल भक्ति संगीत नहीं, बल्कि भारत के मंदिरों, भूगोल, इतिहास और आध्यात्मिक परंपराओं का अनूठा दस्तावेज हैं। मुत्तुस्वामी दीक्षितर ने ढाई सौ साल पहले अपनी संगीत रचनाओं में भारत के विभिन्न तीर्थस्थलों और मंदिरों का विस्तृत परिचय दिया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.