Varanasi News: मोदी, राजनाथ और योगी आज वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन का बनेंगे साक्षी
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में वायु सेना के हवाई प्रदर्शन-2026 के साक्षी बनेंगे। उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम समेत केन्द्र और प्रदेश सरकारों के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। एयर शो में शामिल होने के पहले प्रधानमंत्री मिर्जामुराद के खोचवां में एक कपड़ा मिल का उद्घाटन करेंगे। यह मिल देश के प्रतिष्ठित अरविंद कपड़ा मिल्स की यूपी में नई निर्माण इकाई है। पीएम यहां कार्यरत महिलाओं से संवाद भी करेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां से हेलीकाप्टर से मिर्जामुराद मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.