Varanasi News: मोटरसाइकिल से गिरा युवक, मौत
वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी)। सिंहपुर स्थित डनडन कुटिया से 100 मीटर पश्चिम दिशा में सोमवार शाम मोटरसाइकिल से गिर कर युवक की मौत हो गई। सारनाथ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शंकरपुर (चौबेपुर) निवासी 30 वर्षीय राजकुमार यादव रेलवे में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। लगभग दो माह पहले ही प्रयागराज में उसकी पोस्टिंग हुई थी। प्रत्यक्षदर्शी गौराकला दीनापुर (चौबेपुर) निवासी पंकज ने बताया कि वह राजकुमार के पीछे ही मोटरसाइकिल से थे। राजकुमार की मोटरसाइकिल अचानक असंतुलित हुई और गिर गए। मोटरसाइकिल का हैंडिल सिर पर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राजकुमार की शादी लगभग 10 वर्ष पहले संध्या से हुई थी। दो पुत्र हैं। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। बड़े भाई पवन आर्मी में हैं, मझले शिव कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.