Varanasi News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को वाराणसी शहर में आने से रोका
वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। छोटे सरकार के नाम से चर्चित बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह का काफिला शुक्रवार को डाफी में हरसेवानंद स्कूल के पास मलहिया मार्ग पर रोक दिया गया। वह लंका चौराहा पर महामना मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए आ रहे थे। कमिश्नेरट पुलिस ने अनंत सिंह को बताया कि धनतेरस की भीड़ के कारण शहर में ट्रैफिक का दबाव अधिक है, साथ ही काफिले के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं है। अनंत सिंह ने सहमति जताई और समर्थकों के साथ प्रयागराज की ओर निकल गए। विधायक अनंत सिंह प्रयागराज के सुबेदारगंज में अपने नजदीकी सलमान पप्पू के यहां निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वह पटना स्थित अपने निजी आवास से सुबह निकले थे। प्रयागराज तक सड़क मार्ग से जाने के दौरान बीच-बीच में उनके स्वागत के लिए समर्थक भी खड़े थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.