वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने वाला दलाल सोमवार को दबोच लिया गया। सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने उसे पकड़कर चौक पुलिस के हवाले किया। उन्होंने उससे मैसूर की महिला श्रद्धालु के चार हजार रुपये भी वापस कराये। सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुगम दर्शन कराने के नाम पर दलाल बसंत पांडेय ने मैसूर की महिला श्रद्धालु से चार हजार रुपये वसूल लिये। इसके बाद वह उसे गेट नंबर चार पर छोड़कर चला गया। परेशान महिला श्रद्धालु ने उन्हें सारी बात बताई। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि दलाल बसंत पांडेय महिला श्रद्धालु समेत चार लोगों को सुगम दर्शन कराने की बात कर रहा था। सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उ...