Varanasi News: मैरिज लॉन का नक्शा पास कराने को बदला जाए नियम
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी। मैरिज लॉन के पूरे परिसर का नक्शा स्वीकृत कराने संबंधी वीडीए के नियम के विरोध में अंधरापुल स्थित सिटी गार्डन में बुधवार को लॉन संचालकों की महापंचायत हुई। उसमें संचालकों ने नियम को काला कानून बताते हुए उसे बदलने की मांग की। लॉन संचालकों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी चाबुक चलाकर प्रदेश और केंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे काशी के व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वाराणसी मैरिज लॉन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल और उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने कहा कि बिना निर्माण के भी उस हिस्से का नक्शा पास कराना और भारी भरकम शुल्क देने की बाध्यता अव्यावहारिक है और उत्पीड़नकारी है।वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को रखा जाएगा और न्याय की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.