वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: ​वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। नारी शक्ति, हुनर और आत्मविश्वास के उत्सव में विभिन्न आयुवर्ग में महिलाकर्मियों ने जोशोखरोश के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट मैनेजर प्रीति सिंह और आईसी एक्सपर्ट सरिता तिवारी सहित कई महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने सृजनशीलता का प्रदर्शन किया। उन्होंने एकदूसरे के हाथों पर मेहंदी से मनमोहक आकृतियां बनाईं। लोगों ने उनकी सराहना की। यह भी पढ़ें- Varanasi News: महिलाओं ने हथेलियों पर उकेरी कला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...