Varanasi News: मेवे की दुकान से चोरी में नौकर निकला मास्टरमाइंड
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी। कोतवाली क्षेत्र में मेवे के थोक एवं फुटकर विक्रेता के यहां से लाखों के माल की चोरी में पुलिस ने नौकर समेत चार को गिरफ्तार किया है। नौकर अपने दो साथियों की मदद से चोरी करता था। इसके बाद सिगरा निवासी एक व्यवसायी के यहां माल बेच देता था। गिरफ्तार आरोपियों में मुगलसराय के पड़ाव भोजपुर निवासी रवि जायसवाल, विशाल खरवार और पड़ाव रतनपुर निवासी अभिजीत कुमार तथा सिगरा निवासी शंभूनाथ केसरी हैं। आरोपियों को मछोदरी पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का काजू, मखाना, किशमिश, लौंग, जावित्री, गरी आदि बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अजय कुमार शर्मा की दुकान से माल चोरी कर विशाल अपने साथी रवि जायसवाल को देता था। रवि माल पिकअप में लाद देता था। अभिजीत पिकअप से सारा समान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.