Varanasi News: मेला में उमड़े ग्रामीण, गाया गया बिरहा
वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: वाराणसी। विकास खंड सेवापुरी के खरगूपुर स्थित भोला की मड़ई पर शनिवार को भोला साव की याद में मेला लगाया गया। इसमें खरगूपुर, बसवरिया, कामापुर, बरनी, पचवार, सोनबरसा, हाथी बाजार सहित दर्जनों गांवों के हजारों लोग उमड़े। मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, चरखी सहित कई स्टॉल लगे थे। देर शाम तक चले बिरहा मुकाबले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। बिरहा गायक कवि विनोद कुमार, शोभनाथ पटेल, छोटे लाल, छेदी लाल इसमें शामिल हुए। इससे पूर्व मेला का शुभारंभ क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने भोला साव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। आयोजन में तारा शंकर, भरत लाल, अशोक अग्रहरि, जितेंद्र अग्रहरि आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.