वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी और एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ककरमत्ता पोखरी के पुनरुद्धार कार्य का मंगलवार को निरीक्षण किया। 1.5 बीघा में फैले इस तालाब पर भूमाफियाओं का कब्जा था और कूड़े से उसे पाट दिया गया था। बरेका से बनारस स्टेशन मार्ग पर स्थित इस सरकारी संपत्ति की बाजार कीमत सौ करोड़ रुपये से अधिक है। नगर निगम ने पिछले दिनों 38 वर्ष पुराने विवाद को समाप्त करके तालाब पर कब्जा लिया था। अब इसे एक सुंदर और हरे-भरे स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। महापौर ने कार्यदायी संस्था को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...