वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। बनारस-प्रयागराज रामबाग और वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू ट्रेन के नए रैक की विशेषताएं रेलवे ने गुरुवार को जारी की हैं। कोचों में सीसी कैमरे और पैनिक बटन है। इससे न सिर्फ यात्री सुरक्षा सशक्त होगी बल्कि आपात स्थिति में महिलाओं को तुरंत मदद मिल सकेगी। सभी कोचों में बायो-टॉयलेट हैं, जिससे स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 31 अक्तूबर को इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मेमू ट्रेन की क्षमता 2,214 यात्रियों की है। इससे बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा। ट्रेन में सुरक्षा के मद्देनजर सभी कोचों के पैनल में एरोसोल आधारित अग्नि सुरक्षा प्रणाली लगी है, जो अगलगी की स्थिति में तुरंत सक्रिय ह...