Varanasi News: मेट्रोमोनियल वेबसाइड से दोस्ती कर ठगे सात लाख
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। सुसुवाही की शिवपुरी कॉलोनी की प्रतिभा वर्मा से साइबर ठगों ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर फर्जी नाम-पता और फोटो डालकर दोस्ती की। विदेश से कथित तौर पर भेजे गए उपहार को प्राप्त करने, उसके क्लियरेंस के नाम पर सात लाख रुपये ठग लिए। चितईपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवती की जीवनसाथी कॉम मेट्रोमोनियल वेबसाइट से एक व्यक्ति से पहचान हुई। अपना नाम प्रशांत कुमार बताया। युवती से 18 जुलाई से आरोपी लगातार बातचीत करके विश्वास में ले लिया। उसने युवती से बताया कि वह यूनाइटेड किंगडम में काम करता है। वहां से उपहार से भरा एक लगेज उसके लिए भेज रहा है। लगेज मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने की जानकारी दी। फर्जी वेबसाइट से लगेज ट्रैकिंग भी कराई। कस्टम समेत अन्य क्लियरेंस के नाम पर सात लाख रुपये मंगवा लिये। और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.