Varanasi News: मेघों ने दिया धोखा, आज भारी वर्षा का अलर्ट
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। उमस भरी गर्मी से लोगों को गुरुवार को भी राहत नहीं मिली। दोपहर में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई लेकिन करीब दस मिनट बाद ही कड़ी धूप निकल गई। दोपहर बाद बदरी हुई और शाम चार बजे के आसपास घने बादल छाए जिससे भारी बरसात की उम्मीद जगी। लेकिन मेघों ने फिर धोखा दे दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को गरज-चमक के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 32 और 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यह भी पढ़ें- Aligarh News: 48 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.