वाराणसी, अगस्त 24 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मानव जागृत मिशन एवं आयोजन एक्स की ओर से रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में चल रहे दो दिनी बनारस मेगा फेस्ट के अंतिम दिन रविवार को वोकल फ़ॉर लोकल की गूंज रही। महिलाओं ने रक्षाबंधन, हरियाली तीज और जन्माष्टमी के मद्देनजर फेस्ट से भगवान के वस्त्र, कन्नौज के इत्र, लखनवी चिकनकारी के कपड़े, जूते आदि की खरीदारी की। महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर तैयार हैंडलूम, पावरलूम के उत्पाद, ओडीओपी के उत्पाद, स्वदेशी राखियां, साड़ियां, बनारसी दुपट्टे सहित अन्य फ़ैशन, लाइफ स्टाइल, होम डेकॉर, आभूषणों के साथ साथ खाने पीने के कुल 55 स्टॉल लगाये गए थे। फेस्ट में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ की निदेशक एवं भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया रहीं। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: महिला स...