वाराणसी, नवम्बर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू परिसर में ला फैकल्टी के समीप काशी विद्यापीठ की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले ऑटोचालक मैनुद्दीन को पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में घायल मैनुद्दीन को लंका पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि मैनुद्दीन मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह मिर्जापुर जिले के अदलहाट क्षेत्र में परिवार के साथ किराए पर रहता था। रामनगर से लंका के बीच ऑटो चलाता था। बीएचयू परिसर में सोमवार को छात्रा को अकेली देखकर उसने अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर लोग जुट गए। जब पुलिस उसे पकड़कर मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रही थी, तभी रवींद्रपुरी पुलिया के पास उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: छेड़छाड़ के आ...