वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: वाराणसी। वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बुधवार को नगरीय विद्युत वितरण खंड-षष्टम (सारनाथ) से जुड़े इलाकों का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले दनियापुर पहुंचे। इसके अलावा आसपास के कई इलाकों का जायजा लिया। मुख्य अभियंता ने बांस बल्ली योजना की समीक्षा की। निर्देश दिया कि शेष कार्य शीघ्र करा लिए जाएं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। चीफ ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Saraikela News: लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, योजना प्राथमिकता से पूरी हो : डीसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...