Varanasi News: मुआवजे के लिए शव रख लगाया जाम
वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: चोलापुर, संवाद। चोलापुर थाना क्षेत्र के गुरवट में बुधवार को एसयूवी की टक्कर से गांव की 65 वर्षीय इंद्रावती देवी की मौत हो गई थी। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। शव घर लाए जाते ही फिर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। शव रखकर सड़क जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने समझाकर शांत कराया। आर्थिक सहायता की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दोबारा सड़क जाम किया। ग्रामीणों की मांग थी कि घटनास्थल पर जिलाधिकारी या कोई अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर उनकी बात सुनी। सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने ग्रामीणों और मृतका के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम ने बातचीत कर लोगों को शांत कराया और शव घर ले जाने के लिए राजी किया। इस दौरान कुछ देर तक पुलिस और ग्रामीणों के बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.