वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी। मीरघाट पर मंगलवार सुबह स्नान के दौरान 14 वर्षीया किशोरी गंगा में डूब गई। जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाया। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छपरा में बनसोई गांव (मुशरख) निवासी पप्पू ठाकुर की पुत्री सिमरन परिजनों के साथ यहां घूमने आई थी। मंगलवार सुबह मीरघाट पर स्नान के दौरान वह गंगा में डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। आदमपुर पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मीरघाट पर गंगा में डूबी किशोरी, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...