वाराणसी, अक्टूबर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान-6.के तहत बुधवार को दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में दीपावली के लिए खाद्य एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। एडीसीपी महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना, उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना था। समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों का संदेश प्रसारित करना था। इस दौरान एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार, थाना प्रभारी भेलूपुर दुर्गा सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी तथा रोटरी क्लब बनारस शाइन के सदस्य विवेक मेहरा, हर्षित केसरवानी, शुभम जालान, रवीश गुप्ता, अम्बर भाटिया, अनुज केसरी, अमृत टंडन, रिचा मेहरा, कोमल केसरवानी, काजल जालान, सुम्मी गुप्ता, सुधीर वाधवानी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Band...