Varanasi News: मिर्जामुराद में एक किमी ओएफसी केबल चोरी
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: मिर्जामुराद, संवाद। थाना क्षेत्र में सड़क परियोजना के तहत बिछाई गई ओएफसी यानि ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। कम्पनी के कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, सिम्स कम्पनी में आरपीओ पद पर कार्यरत हरिओम चौबे ने तहरीर देकर बताया कि पांच अगस्त की रात निरीक्षण के दौरान सड़क परियोजना क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर लंबी ओएफसी/ इलेक्ट्रिक केबल गायब मिली। चोर केबल काटकर अपने साथ ले गए। घटना से कम्पनी को आर्थिक नुकसान होने के साथ परियोजना का कार्य भी प्रभावित हुआ है।हरिओम चौबे ने बताया कि आसपास काफी खोजबीन की गई लेकिन चोरी हुई केबल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने थाना मिर्जामुराद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।मिर्जामुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.