Varanasi News: मिर्जामुराद के घायलों और महावत से मिले अजय राय
वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। रामनगर में हाथी के हमले में घायल महावत और मिर्जामुराद हादसे में जख्मी लोगों का पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवा पर सवाल उठाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने घायल महावत छपलू और मिर्जामुराद हादसे में जख्मी लोगों के परिजनों को आश्वस्त किया कि वह उनकी हरसंभव मदद करेंगे। कहा कि ट्रॉमा सेंटर जैसे संस्थानों में मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधाओं का न मिलना डबल इंजन की सरकार के दावों पर सवाल खड़े करता है। ओमप्रकाश ओझा, सतनाम सिंह, विकास सिंह, चंचल शर्मा, विनोद सिंह कल्लू, राजेंद्र गुप्त, विश्वनाथ कुंवर, मुरारी यादव, आयुष पटेल, सुंदरम सिंह, तुषार पटेल रहे। यह भी पढ़ें- वाराणसी में पागल हुआ हाथी बेकाबू,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.