वाराणसी, जुलाई 30 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी)। गुरूदासपुर गांव में खेत में धान की रोपाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गुरूदासपुर (मिर्जामुराद) गांव निवासी सविता देवी पत्नी वंश नारायण पाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी भूमि की आराजी संख्या 190 में धान की रोपाई को लेकर गांव के रवि सिंह तथा फुलगेन पटेल निवासी कोर्री व गुरूदासपुर उनसे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि 26 जुलाई की रात करीब नौ बजे दोनों आरोपी उनके घर पहुंच गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की। जिसमें उक्त महिला घायल हो गई।पीड़िता ने मिर्जामुराद थाने पहुंच आरोपियों ...