Varanasi News: मिराशाह मजार पर हजारों जायरीनों ने चादर चढ़ाई
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाद। मिराशाह की मजार पर गुरुवार को बड़ी संख्या में जायरीनों ने चादरपोशी की। कई वर्षों से चल रही परंपरा का शांतिपूर्वक निर्वाह किया गया। मेले में लोगों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था नियंत्रित की गई। मिराशाह मेले की शुरुआत गुरुवार सुबह गागर-चादर की रस्म के साथ शुरू हुई। यह देर शाम तक चला। मजार पर चादर चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। मुराद पूरी होने पर जायरीनों ने मत्था टेका। मजार की ओर जाने वाले तीनों रास्तों पर पुलिस का सख्त पहरा दिखा। मेले का मुख्य आकर्षण खिलौने की दुकानें, झूला, मिठाई और नानखटाई की दुकानें रहीं। मेलार्थियों के भीड़ से वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर पिंडरा से फूलपुर तक पूरे दिन आवागमन बाधित रहा। भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.