Varanasi News: मिनी स्टेडियम के पास युवकों पर जानलेवा हमला
वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: शिवपुर। शिवपुर थाना क्षेत्र के मिनी स्टेडियम के पास रविवार देर रात बदमाशों ने पीड़ित पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। मामले मे पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना रविवार (27 सितंबर 2026) की रात लगभग 10:00 बजे मिनी स्टेडियम के मोड़ के पास हुई,लालजी कुआँ, पंचक्रोशी रोड (शिवपुर) निवासी आयुष गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आदित्य यादव ने उन्हें फोन करके शिवपुर मिनी स्टेडियम के मोड़ पर बुलाया था।जैसे ही आयुष अपने दोस्त हिमांशु सेठ और आकाश सेठ के साथ मौके पर पहुँचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपी आदित्य यादव और उसके साथ आए 10 अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.