वाराणसी, नवम्बर 3 -- बाढ़ की मिट्टी में दबा शिवलिंग Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बाढ़ के बाद घाटों पर जमा मिट्टी तो साफ की जा रही है लेकिन मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा महाश्मशाननाथ का शिवलिंग अब भी करीब आठ से दस फीट मिट्टी के नीचे दबा हुआ है। इसके चलते दीपावली की महानिशा में तंत्र साधकों की साधना पर संकट मंडरा रहा है। दीवाली में महज छह दिन शेष हैं, लेकिन अब तक सफाई शुरू भी नहीं हुई है। अगस्त और सितंबर में गंगा की बाढ़ के बाद जमी मिट्टी चिंता का सबब बन गई है। गर्भगृह में आठ से दस फीट तक मिट्टी जमा है। मंदिर में प्रवेश करने की भी जगह नहीं है। शिवलिंग मिट्टी में दबा है। श्रद्धालुओं को बाहर से ही माथा टेककर लौटना पड़ रहा है। इस मंदिर का दीवाली से विशेष धार्मिक महत्व जुड़ाव है। कार्तिक अमावस्या की मध्यरात्रि में यहां विशेष तंत्र साधना...