वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ईंट निर्माता एसोसिएशन की ओर से सोमवार को कपसेठी में ईंट भट्ठा संचालकों की बैठक हुई। इसमें व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, प्रदूषण लाइसेंस के मानकों और मिट्टी खनन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। व्यवसायियों ने कहा कि मौजूदा प्रदूषण मानकों और लाइसेंस प्रक्रिया के चलते व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मिट्टी खनन की प्रक्रिया भी सरल बनाने की मांग की गई। व्यवसायी हरिशंकर सिंह, सत्येन्द्र यादव ने कहा कि प्रक्रिया सुगम होने से ईंट भट्ठा व्यवसाय का संचालन बेहतर ढंग से हो सकेगा। इस दौरान डीके पांडेय, श्यामदेव, उमेश यादव, नंदलाल जायसवाल, सूर्य प्रताप सिंह, शंभू यादव, रन्नू यादव, एलबी यादव, पुनीत सिंह, संजय यादव, राजेश्वर सिंह, अजय सिंह, अजीत सिंह, हरिओम, प्रवीण सिंह,...