Varanasi News: मास्टर-की से ताला खोलकर करते थे चोरी
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बड़ागांव पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गुरुवार को हरहुआ रिंग रोड-राजातालाब सर्विस मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी मास्टर-की से बाइक स्टार्ट कर चोरी करते थे। साथ ही बंद मकानों के ताले खोलकर चोरी करते थे। आरोपियों के पास से रॉड, दो घुमावदार स्प्रिंग चाभी, एक रेती और चोरी की एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवपुर के सुद्धीपुर का पंकज यादव और बलिया के इकौनी (फेफना) का मिथुन गुप्ता उर्फ राहुल है। इनके पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। दोनों ने बताया कि यह बाइक कुछ दिनों पहले पांडेयपुर से चोरी की थी। इसी से घूमकर रेकी कर दुकान एवं मकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे। पंकज के खिलाफ वाराणसी में चोरी, बलवा, धोखाधड़ी, लूट, छिनैती, आर्म्स एक्ट, 7 सीएलए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.